भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के शासकीय जीवन में 20 वर्ष पूरे होने पर पोस्टकार्ड के माध्यम से शुभकामना संदेश भेजे। बूथ संख्या 43 और 56 से इसकी शुरुआत हुई। जनपद के सभी बूथों से कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने चंडी घाट चौक से दीवार लेखन की शुरुआत की। बूथों पर स्वच्छता अभियान एवं नमो एप डाउनलोड भी करवाए गए। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की। उन्होंने कहा कि कोरोना संकटकाल में सुस्त आर्थिक गतिविधियों को आर्थिक पैकेज देकर उभारने का कार्य किया। कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त कर भारत को संगठित करना और नागरिकता संशोधन विधेयक, तीन तलाक कानून लागू कर ऐतिहासिक कदम उठाए गए। कोरोना से सुरक्षा देने के लिए सभी को मुफ्त वैक्सीन, प्रधानमंत्री गरीब अन्य कल्याण योजना के माध्यम से मुफ्त राशन देना, आयुष्मान भारत से लोगों की स्वास्थ्य की चिंता, किसानों को किसान सम्मान निधि के माध्यम से 6000 प्रति वर्ष देने के जनहित की योजनाएं शुरू की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, जिला महामंत्री आदेश सैनी, विकास तिवारी, विधानसभा पूर्णकालिक नवीन झा, मंडल महामंत्री तरुण, चंद्रकांत पांडे, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पांडे, इष्ट देव सोनी, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी विकल राठी, पूनम मखीजा, पूनम माकन, अजीत कुमार, जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा आदि मौजूद रहे।