फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: भाजपा अनुसूचित जनजाति के जिला संयोजक ने किया जनसंपर्क

Fri, 20 Nov 2026 05:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लालढांग। गैंडीखाता व इंद्रानगर गांव में भाजपा अनुसूचित जनजाति के जिला संयोजक संतराम सिंह ने जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने बुक्सा बस्ती में ग्रामीणों से मुलाकात कर भाजपा सरकार की ओर से जनजाति समाज के हितों में कराए गए विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनजाति समाज के विकास, युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें विभिन्न अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने होमगार्ड में चयनित युवाओं को बधाई दी। इस मौके पर यादराम सिंह, जगनमोहन सिंह, राजकुमार, शिवचरण सिंह, कृपाल सिंह, तारा सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें