बहादराबाद। ब्लॉक बहादराबाद के सभागार में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से लखपति दीदी सम्मलेन का आयोजन किया गया। सम्मलेन में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 31 महिलाओं को सम्मानित किया। मुख्य वक्ता महिला आयोग की सदस्य अनु कक्कड़ ने बताया कि लखपति दीदी योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार रहीं हैं और अपने परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान कर रहीं हैं।
कहा कि इस प्रकार की योजनाओं से समूह की मदद लेकर ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण और आर्थिक सहायता लेकर वह अपने परिवार की आर्थिक मदद कर रही है I प्रदेश प्रवक्ता देवेन्द्र प्रधान ने कहा कि महिलाओं को इस योजना से जुड़कर स्वरोजगार को बढ़ावा देना चाहिए। इस मौके पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, प्रताप प्रधान रेनू शर्मा, संगीता प्रजापति, मंजू रानी, जानवी, नीलम, भावना, मुनेश, निर्मिला, मीनू, रूबी आदि मौजूद रहे।