भाजपा के अनुसूचित, महिला मोर्चा के बाद किसान मोर्चा की ओर से जिला कार्यकारिणी की भी घोषणा कर दी गई है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अनिल चौहान की अनुमति और जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान से विचार-विमर्श के बाद कार्यकारिणी में दायित्व बांटे गए हैं।
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चौधरी निपेंद्र सिंह की ओर से जारी की गई कार्यकारिणी की सूची में विधानसभा लक्सर से विकास चौधरी, झबरेड़ा से ठाकुर रणवीर सिंह, मंगलौर से सुशील कुमार, रानीपुर से कमल प्रधान को उपाध्यक्ष बनाया गया है। भगवानपुर से सतवेंद्र प्रधान और हरिद्वार ग्रामीण से धर्मेंद्र चौहान को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा भगवानपुर से शिव कुमार, खानपुर से सतीश नेगी, प्रवीण कुमार, कलियर से योगी रोड़, ब्रिजेश सैनी को मंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, झबरेड़ा से मछेंद्र सैनी को जिला मीडिया प्रभारी और भगवानपुर से प्रदीप चौहान को जिला सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। ज्वालापुर से नरेंद्र सैनी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।