फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को समर्पित है भाजपा सरकार: निशंक

सार

पूर्व सीएम और सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भाजपा सरकार देश के गरीबों को समर्पित है।उन्होंने कहा कि भाजपा में आने वाले लोग पंचायत चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सीएम और सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भाजपा सरकार देश के गरीबों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि आम लोगों के जीवन सुधारने के लिए सरकार तमाम योजनाएं लागू कर रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लक्सर रोड जगजीतपुर स्थित भाजपा कार्यालय में कांग्रेस और बसपा के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान डॉ. निशंक ने कहा कि भाजपा सरकार सभी का विकास करने पर दिन-रात लगी हुई है। इससे प्रभावित होकर भाजपा का कुनबा निरंतर बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं, जब इस देश से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। 2014 के बाद जिस प्रकार अनुसूचित जाति समाज के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, वह पिछले 50 वर्षों में भी नहीं हुए हैं। अभी तक केवल इस समाज का उपयोग कांग्रेस और बसपा ने केवल वोट बैंक के रूप में ही किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा में आने वाले लोग पंचायत चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम करें। जिससे भाजपा रिकॉर्ड सीटें जीत सके। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने मुख्य रूप से कांग्रेस के एससी-एसटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पेगोवाल, प्रदेश सचिव अरुण चौहान आदि को सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर पूर्व सांसद हरपाल साथी, अनिल अरोड़ा, विकास तिवारी, आदेश सैनी, संदीप गोयल, लव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें