सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता तक पहुंचाने और सोशल मीडिया पर सक्रियता का मंत्र
प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की धामी सरकार के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी होगा। प्रत्येक कार्यकर्ता को इसे घर-घर तक पहुंचाना है। व्यक्तिगत संपर्क के साथ सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग करना होगा। मोदी-धामी सरकार की उपलब्धियों पर जनता के बीच व्यापक चर्चा करनी चाहिए। इसमें बूथ प्रमुखों तक को विपक्ष खासकर कांग्रेस के चरित्र को उजागर करने को कहा गया। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि दोहरी इंजन सरकार की नीतियों और राष्ट्रवाद के विचार को जन-जन तक पहुंचाना ही बूथ पर प्रचंड जीत सुनिश्चित करेगी।
ये भी पढ़ें...राजनीति: हरिद्वार में सियासी जमीन मजबूत करने में जुटी भाजपा, सालभर दिग्गजों के दौरों और आयोजनों से रखा फोकस
भ्रष्टाचार का ओलंपिक होता तो कांग्रेस को मिलता स्वर्ण पदक : अरविंद मेनन
प्रदेश सहप्रभारी अरविंद मेनन ने कहा विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि भ्रष्टाचार का कोई ओलंपिक या खेल होता, तो उसमें स्वर्ण पदक सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस को ही मिलता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में अंग्रेजी वर्णमाला के ए से लेकर जेड तक कोई ऐसा अक्षर नहीं छोड़ा है, जिसके नाम से कोई घोटाला न किया हो। उन्होंने कहा कि हमें प्रत्येक बूथ पर 51 फीसदी से अधिक वोट प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ योजनाबद्ध तरीके से काम करना है। निचले स्तर तक समाज के हर वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ना होगा।