फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के होर्डिंग और पोस्टर से पटा शहर

Thu, 23 Jun 2016 12:00 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की 25 जून को ऋषिकुल मैदान पर होने वाली रैली के लिए पार्टी ने शहर को होर्डिंग और बैनरों से पाट दिया। शहर के अलावा आसपास के क्षेत्रों में भी चारों तरफ भाजपा के बैनर और पोस्टर नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा ने इस रैली को शंखनाद रैली का नाम दिया है। रैली के जरिये ही पार्टी उत्तराखंड में मिशन 2017 का शंखनाद करने जा रही है। भाजपा रैली की तैयारियों में पिछले एक पखवाड़े से जी जान से जुटी है। प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के विभिन्न मोर्चों ने कई दिनों से बैठक और जनसंपर्क शुरू कर दिया था। अभी तक बंद कमरों में चल रही रैली की तैयारी अब सड़कों पर दिखने लगी है। भाजपा ने शहर के प्रमुख मार्गों के अलावा गल्ली मोहल्लों में होर्डिंग और बैनर लगाए हैं। सभी जगह रैली के पोस्टर दिखाई दे रहे हैं। शहर में ही नहीं लक्सर, रुड़की और भगवान तहसील क्षेत्र में भी यही नजारा है। नगर साज-सज्जा प्रमुख नरेश शर्मा ने बताया कि रैली की सफलता के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है।
-------------
रैली की सफलता के लिए भूमि पूजन
भाजपा ने बुधवार की सुबह ऋषिकुल मैदान रैली स्थल पर पूजा अर्चना की। इस दौरान कई नेता मौजूद रहे। सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मंत्री मदन कौशिक, रैली के मुख्य संयोजक ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ,जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर, महामंत्री डा. जयपाल सिंह चौहान मेयर मनोज गर्ग, केदार जोशी, सह संयोजक मयंक गुप्ता, ज्ञान सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर, विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि अनिल अरोड़ा, ओमप्रकाश जमदग्नि, जिला मंत्री राजीव भट्ट, उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, राजीव शर्मा, विकास तिवारी, संजना शर्मा, ऋचा गौड़, बिंदिया गोस्वामी, संगीता गिरी समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------------
विजय संकल्प रथों को दिखाई हरी झंडी
रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक मदन कौशिक और मेयर मनोज गर्ग ने श्री चंद्राचार्य चौक से पांच विजय संकल्प रथों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार के लिए रवाना किया। इस अवसर पर मदन कौशिक ने कहा कि शंखनाद रैली भीड़ के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। उन्होंने दावा किया कि राज्य में आने वाले चुनाव में भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बननी तय है। युवा भाजपा नेता मृदुल कौशिक ने कहा कि रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। सप्तऋषि मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध भाटी, कनखल अध्यक्ष देवेंद्र मनवाल, प्रदीप कालरा, सुरेश गुलाटी, हैदर नकवी, श्यामल दबोडिय़ा, सौरभ शर्मा, विजय ग्वाड़ी, संदीप अरोड़ा, किशन बजाज, बसंत अरोड़ा, आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें