फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन के समर्थन में भीम आर्मी ने निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
अन्नेकी गांव में जूलुस निकालते भीम आर्मी के कार्यकर्ता । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने किसान आंदोलन के समर्थन में बाइक रैली निकाली। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के आंदोलन को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से तत्काल तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर कानून वापस न हुए तो भीम आर्मी देश व्यापी आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरेगी।
विज्ञापन

रविवार को भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष मुन्नीलाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बहादराबाद ब्लॉक के अन्नेकी से सिडकुल चौराहे तक विशाल बाइक रैली निकाली। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार किसान आंदोलन का दबाना चाहती है, जिसके लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार ने अपना रवैया नहीं बदला तो किसान आंदोलन को मजबूती देने के लिए भीम आर्मी मैदान में उतरेगी। बाइक रैली में भीम आर्मी के जिला मीडिया प्रभारी रवि तेगवाल, महानगर अध्यक्ष आशीष कुमार, नगर अध्यक्ष हरिद्वार आशु चंचल, नगर उपाध्यक्ष अमन कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष रजनीश कुमार, रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष अंकुश शेरवाल, पूर्व रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष नवाब बिल्लू, आनंद कुमार, प्रशांत कुमार, राजेंदर लांबा, परवेज सुल्तान, मदनलाल, सुलेमान भट्ट, आदिल कुरेशी, दानिश साबरी, प्रवेश सुल्तान समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें