बहादराबाद। भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती को राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाई। मंगलवार को अलीपुर रोहलकी रोड पर स्थित बहादराबाद प्रदेश कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व पीएम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेश अध्यक्ष पवन चौहान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह किसानों, गरीबों व मजदूरों के मसीहा के रूप में जाने जाते हैं। राष्ट्रीय सलाहकार किसान नेता प्रियव्रत ने कहा कि स्व. चौधरी चरण सिंह ने किसानों को फसल का सही मूल्य दिलाया। प्रधानमंत्री रहते हुए किसानों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इस दौरान दिनेश कुमार, सुखबीर सिंह उर्फ बबलू, राजेश, मांगेराम, प्रिंस,कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।