फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: एमओयू से की जाएगी सैनिक परिवारों की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने भारतीय सेना के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इसमें वर्तमान में सेवा दे रहे सदस्य, सेवानिवृत्त सैनिक, गैलेंट्री पुरस्कार विजेता, दिव्यांग कर्मी और ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सैनिकों के परिवारों को मदद मिलेगी। एईएसएल के अकेडमिक एंड बिजनेस हेड दिल्ली एनसीआर डाॅ. यश पाल ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इससे शहीद हुए सैनिकों के बच्चों के लिए 100 प्रतिशत छूट रहेगी। 20 प्रतिशत से ज्यादा विकलांगता वाले कर्मियों और वीरता पुरस्कार पाने वालों के बच्चों के लिए 100 प्रतिशत ट्यूशन फीस माफ होगी। सेवारत और रिटायर्ड कर्मियों के बच्चों के लिए 20 प्रतिशत ट्यूशन फीस में छूट दी जाएगी। एईएसएल के एमडी और सीईओ चंद्र शेखर गरिसा रेड्डी ने कहा कि शिक्षा उज्त्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है, इसलिए, भारतीय सेना के बच्चों को लिए छूट का एमओयू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें