लालढांग। जसपुर चमरिया प्राचीन सिद्ध बाबा मंदिर में शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें आरएस मनराल ने कहा कि 23 जनवरी को वसंत पंचमी के दिन पूजा-अर्चना कर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्र के ग्रामीण प्रत्येक वर्ष मन्दिर के स्थापना दिवस पर भंडारा करते हैं, इस परंपरा को अनवरत जारी रखा जाएगा। बैठक में महिला कीर्तन मंडली की सीता देवी, रेनु डोबरियाल, रामी देवी, सरिता देवी, सुनीता देवी, तुलसी अधिकारी, भागीरथी मेहरा, ज्योति कुकरेती, प्रताप सिंह अधिकारी, प्रमोद सिंह रावत, शैलेन्द्र सिंह बिष्ट मौजूद थे।