फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस्ट खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों के लिए होंगे चयनित

विज्ञापन
खेल महाकुंभ को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
जिलाधिकारी दीपेन्द्र चौधरी ने अगले महीने होने वाले खेल महाकुंभ की तैयारियों के संबंध में बैठक करते हुए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ में 16 खेल प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को प्रतिभाग करने को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को खेल महाकुंभ की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी ने बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग खेल महाकुंभ का आयोजन राज्य में खेलों का वातावरण बनाने, युवाओं का खेलों के प्रति आकर्षण पैदा करने के लिए खेलों का आयोजन कर रहा है। खेल महाकुंभ में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय और सामंजस्य से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी ये सुनिश्चित कर लें कि खेल महाकुंभ में पंजीकरण कराने वाले हर खिलाड़ी खेलों में प्रतिभाग करे। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली, भगवानपुर की विधायक ममता राकेश ने भी अपनी ओर से इन आयोजनों को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन बीके मिश्रा, मुख्य शिक्षा अधिकारी आनंद भारद्वाज, जिला क्रीड़ा अधिकारी एसके डोभाल आदि ने भी विचार रखे।
तैराकी, तीरंदाजी व तलवारबाजी पहली बार शामिल
जिला, प्रांत और युवा कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि खेल महाकुंभ में कबड्ड़ी, एथलेटिक्स, खो-खो, वालीबाल, बैडमिंटन, फुटबाल, टेबल टेनिस, ताईक्वांडो, बॉक्सिंग, जूडो, हैडबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, तैराकी, तीरंदाजी, व तलवारबाजी प्रतियोगिता शामिल है। इसमें तैराकी, तीरंदाजी व तलवारबाजी को पहली बार शामिल किया गया। इसका आयोजन राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में अंडर 14 व अंडर 17 बालक बालिका वर्ग में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिव्यांगों के लिए सीधे राज्य स्तर पर एथलेटिक्स, गोला फेंक, भाला फेंक, लंबी कूद, एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन न्याय पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर, जिला स्तर एवं इसके बाद राज्य स्तर पर किया जाएगा। खेलों के लिए निर्धारित आयु वर्ग 12, अंडर 14, अंडर 17, अंडर 21 बालक बालिका वर्ग में की जाएगी। उन्होंने बताया कि 21 और 25 आयु वर्ग में महिला वर्ग एवं दिव्यांगजन को रखा गया है। उन्होंने बताया कि खेल महाकुंभ में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से पंजीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें