हरिद्वार। राजकीय प्राथमिक विद्यालय मखियाली खुर्द ब्लॉक लक्सर के प्रधानाध्यापक बृजमोहन जमलोकी को निलंबित कर दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा रामेंद्र कुशवाहा ने बताया कि प्रधानाध्यापक बिना पूर्व अनुमति के स्कूल से नदारद रहते थे। अकारण विद्यालय बंद रखने, विभागीय और शासकीय काम में बाधा डालना, शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत छात्र छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने और शैक्षिक संवर्धन में बाधक बनने के आरोप लगाए गए। इसके अलावा मिड डे मील के अवहेलना, विभागीय नीति नियमों का क्रियान्वयन नहीं करना और शिक्षक आचरण नियमावली का उल्लंघन करना आदि आरोप शामिल किए गए। उन्होंने बताया कि निलंबित अवधि के दौरान उप शिक्षा अधिकारी लक्सर के कार्यालय में उपस्थिति देनी होगी। इस दौरान गुजारा भत्ता मिलेगा।