फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मधुमक्खियों ने ग्रामीणों पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
धनौरी। कोटामुराद नगर-हजाराग्रंट मार्ग पर रतमऊ नदी के समीप मधुमक्खियों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में पांच ग्रामीण घायल हो गए। शुक्रवार को हजाराग्रंट मार्ग पर रतमऊ नदी के समीप एक पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते में किसी ने छेड़खानी कर दी। मधुमक्खियों ने राहगीरों और खेत में सिंचाई कर रहे ग्रामीणों पर भी हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से मार्ग से गुजर रहे पांच से अधिक ग्रामीण विनय, छोटेलाल, संजीत, दीपक, मनीष आदि घायल हो गए। मधुमक्खियों के हमले से ग्रामीणों को बचाने के लिए खेत में काम कर रहे किसानों ने आग जलाकर धुंआ किया, तब ग्रामीणों की जान मे जान आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें