फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुट्टू का आटा खरीदने व बेचने को बरतें सावधानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुट्टू के आटे को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग अभी से सतर्क हो गया है। खाद्य सुुरक्षा अधिकारी ने दुकानदारों को कुट्टू का आटा व अन्य खाद्य पदार्थ खरीदने और बेचने को लेकर सावधानी बरतने के नोटिस दिए।
विज्ञापन

26 सितंबर से नवरात्र शुरू होने जा रहे हैं। नवरात्र में लोग बड़ी मात्रा में कुट्टू से बने खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल करते हैं। कई बार लोग इसके सेवन से बीमार हो चुके हैं जिससे खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को फजीहत झेलनी पड़ती है। इसी के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा ने बहादराबाद, सिडकुल, रोशनाबाद, नवोदय नगर आदि में जागरूकता अभियान चलाया।
अभियान के दौरान लगभग 20 दुकानदारों को कुट्टू बेचने के लिए सावधानी बरतने संबंधी नोटिस दिए गए। उन्हें निर्देश दिए गए कि वह नवरात्र में गुणवत्तायुक्त कुट्टू का आटा और अन्य खाद्य पदार्थ बेचें। खाद्य पदार्थों के रख-रखाव, भंडारण व स्वच्छता का विशेेष ध्यान रखा जाए। खाद्य पदार्थों के क्रय और विक्रय करने के दौरान बिल देना व लेना सुनिश्चित किया जाए। कहा के निर्देशों का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें