फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गंगनहर में नहाने के दौरान डूबा बैंक कर्मचारी, दो दिन से नहीं लग रहा कोई सुराग

Sun, 04 Jun 2023 05:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

जटवाड़ा पुल के पास कर्मचारी गंग नहर में नहाने के लिए चला गया नहर में छलांग लगाने के बाद उसे पार करने का प्रयास करने लगा लेकिन तेज बहाव के कारण बीच में पहुंचते ही वह गंग नहर में डूब गया।
विज्ञापन
कर्मचारी डूबा - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में बैंक में रिकवरी अनुभाग में कार्यरत कर्मचारी गंगनहर में डूब गया। पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन कर्मचारी का कुछ पता नहीं चल पाया। दूसरे दिन भी पुलिस ने तलाश जारी रखी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, वासुदेव (24 वर्ष) निवासी देवबंद जिला सहारनपुर हाल पता वाल्मीकि बस्ती ज्वालापुर रानीपुर मोड़ स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में रिकवरी अनुभाग में कार्यरत था। शुक्रवार शाम जटवाड़ा पुल के पास वह गंग नहर में नहाने के लिए चला गया नहर में छलांग लगाने के बाद उसे पार करने का प्रयास करने लगा लेकिन तेज बहाव के कारण बीच में पहुंचते ही वह गंग नहर में डूब गया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि टीम गंगनहर में युवक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें