रविवार को पिरान कलियर में जियारत के लिए आए तीन जायरीन की धनौरी के बावनदर्रा में डूबने से हुई मौत के बाद उर्स मेला प्रशासन हरकत में आ गया है। जायरीनों के बावनदर्रा में प्रवेश पर अब पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।
बावनदर्रा और वहां से निकलने वाले मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात किए हैं। पिरान कलियर में इस समय सालाना उर्स चल रहा है। रविवार की दोपहर जायरीन यहां पर नहा रहे थे। इसी दौरान एक बच्चे सहित तीन जायरीनों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई थी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों शवों को बाहर निकाला गया। धनौरी चौकी प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि बावनदर्रा में जायरीनों के जाने पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।