फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिकुंज प्रमुख को ब्लैकमेल में एक और महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर ब्लैकमेलिंग करने के मामले में पुलिस ने एक और महिला को कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। नगर कोतवाली पुलिस महिला को कर्नाटक से गिरफ्तार कर हरिद्वार ले आई है। कोर्ट में पेश करने के बाद महिला को जेल भेज दिया गया। इस मामले में अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या पर छत्तीसगढ़ की एक युवती ने वर्ष 2021 में दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए दिल्ली के विवेक विहार थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जीरो एफआईआर हरिद्वार पहुंचने के बाद जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी। एसआईटी ने जब मामले की जांच की तो आरोप झूठे पाए गए। लेकिन न्यायालय ने फाइनल रिपोर्ट पर दोबारा जांच के आदेश दिए थे। पूरे मामले में जांच शुरू हुई तो सामने आया कि शांतिकुंज के ही कुछ पूर्व सेवादारों ने साजिश कर युवती से झूठे आरोप लगवाए थे।
इसके बाद पुलिस ने शांतिकुंज के पूर्व सेवादार मनमोहन, हरगोविंद, तोषण साहू, चंद्रकला साहू, सुनीता शर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि तोषण साहू की पत्नी हेमलता साहू फरार थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किए थे। महिला उपनिरीक्षक किरन गुंसाई के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने मोबाइल फोन लोकेशन के आधार पर हेमलता साहू निवासी निवासी ग्राम परसदा थाना आरंग जनपद रायपुर छत्तीसगढ़ को हुसनावली बंगलूरू कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया। नगर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि महिला को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें