फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईओ ने लगाई शिक्षक संगठन के चुनाव पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड काल में कराए जा रहे राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव पर मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) ने रोक लगा लगा दी है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक को कोविड गाइड लाइन को देखते हुए फिलहाल चुनाव स्थगित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शिवालिकनगर फेस चार निवासी जितेंद्र सिंह व नानकमत्ता ऊधमसिंह नगर निवासी सुरेशचंद्र उप्रेती ने मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज से शिकायत कर बताया था कि राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से ब्लॉक स्तर के चुनाव कराए जा रहे हैं, जबकि इस समय कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए चारधाम और कांवड़ यात्रा भी रद्द कर दी गई है। शादी-विवाह में भी महज अधिकतम 50 लोगों की अनुमति दी गई है, लेकिन एक शिक्षक संगठन की ओर को कोविड संक्रमण की तीसरी लहर की चेतावनी के बावजूद भी ब्लॉक कार्यकारिणी बनाने के लिए चुनाव तय कर दिए हैं, जो 26 व 27 जुलाई को प्रस्तावित हैं।
इन चुनाव में सैकड़ों की संख्या में शिक्षक हिस्सा लेंगे। ऐसे में कोरोना संक्रमण के फैलने की आशंका पैदा हो रही है। शिकायत और कोविड काल में राज्य सरकार की ओर से जारी की गई एसओपी को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज ने जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक डॉ. विद्या शंकर चतुर्वेदी को चुनाव स्थगित कराने के निर्देश जारी किए हैं। कहा है कि कोविड गाइड लाइन के मद्देनजर कोई भी ऐसा कार्यक्रम आयोजित न किया जाए। जिसमें गाइड लाइन का उल्लंघन होने के साथ ही संक्रमण बढ़ने की आशंका पैदा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें