फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की : मौसी के दुत्कारने पर यूपी के प्रवासी कामगारों के साथ हरिद्वार पहुंचा बच्चा

Tue, 05 May 2020 01:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

यूपी के शाहजहांपुर से प्रवासी कामगारों के साथ एक बालक भी रोडवेज बस में सवार होकर यहां आ गया। पांच साल से अपनी सगी मौसी के घर रह रहे बालक को मौसी ने दुत्कार दिया, जिसके बाद उसे यहां आने को मजबूर होना पड़ा। हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने मेडिकल चेकअप के बाद बालक को रुड़की के पिरान कलियर उसके घर पहुंचकर क्वारंटीन करा दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पिरान कलियर निवासी एक युवक का दस साल का बेटा करीब पांच साल से अपनी मौसी के घर शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश रहता आ रहा था। ऐसा बताया गया है कि उसके रिश्तेदारों ने बालक के साथ अच्छा सलूक नहीं किया और लॉकडाउन के दौरान वह घर आने की जद्दोजहद में जुटा था।

रविवार की रात शाहजहांपुर से देहरादून के 26 प्रवासी कामगारों सहित कुल 28 लोगों को लेकर उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस हरिद्वार पहुंची। देहरादून-हरिद्वार बॉर्डर पर बस से 10 साल के बालक और हरिद्वार के एक भिखारी को उतारा गया।
विज्ञापन


सप्तऋषि चौकी प्रभारी लखपत बुटोला ने मेडिकल टीम बुलाकर फैजान का मेडिकल कराया। शहर कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि बालक को एंबुलेंस से उसके घर पिरान कलियर पहुंचाते हुए होम क्वारंटीन करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें