फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा रामदेव दुबई में कराएंगे योग

Wed, 15 Jun 2016 11:58 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। योग गुरु बाबा रामदेव को संयुक्त अरब अमीरात की सरकार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक दिन का योग कराने का न्यौता भेजा है। बाबा ने इसे स्वीकार करते हुए 18 जून को शिविर में भाग लेने का निर्णय लिया है। योग दिवस पर देशभर में चलने वाले सप्ताह भर के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं।  गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से पिछले वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप मेें घोषित किया गया था। 21 जून को इस बार पतंजलि योगपीठ और भारत स्वाभिमान की ओर से देशभर में योग की तैयारी की गई है। मुख्य समारोह हरियाणा के फरीदाबाद में होगा, जहां दो लाख से अधिक शिविरार्थियों को बाबा स्वयं योग कराएंगे। देश के विभिन्न जनपदों, तहसीलों और गांवों में सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम बुधवार से शुरू हो गए। दावा है कि कुल मिलाकर एक लाख स्थानों पर इस बार योग शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि 18 जून को स्वामी रामदेव एक दिन के लिए दुबई जा रहे हैं। दुबई में अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में योग शिविर का आयोजन किया गया है। बाबा रामदेव स्वयं योग कराएंगे। इस शिविर में अरब देशों के कई बड़े अमीर भी भाग ले सकते हैं। 21 जून को पतंजलि योगपीठ मुख्यालय के साथ हरिद्वार में भी एक योग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें