हरिद्वार में स्वामी रामदेव ने सनातन धर्म को लेकर दिए जा रहे बयानों पर सवाल उठाए। पतंजलि विश्वविद्यालय में भारतीय प्राच्य विद्या शो संस्थान के आयोजन को लेकर हुई प्रेसवार्ता में उन्होंने एससी-एसटी से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।
पतंजलि विश्वविद्यालय में भारतीय प्राच्य विद्या शो संस्थान के आयोजन को लेकर स्वामी रामदेव ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखी और सनातन धर्म के खिलाफ समय-समय पर दिए जा रहे बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई।
स्वामी रामदेव ने कहा कि आज सनातन पर चौतरफा कुठाराघात किया जा रहा है। उन्होंने इस विषय पर चिंता जताते हुए सनातन धर्म के विरुद्ध की जा रही बयानबाजी का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि इस तरह के बयानों पर गंभीरता से विचार किए जाने की जरूरत है।