फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गौरैया संरक्षण पर जागरूकता सत्र आयोजित हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के पर्यावरणीय जागरूकता प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी डॉ. विनय सेठी ने प्रतिभागियों को गौरैया की घटती संख्या के कारणों और उसके संरक्षण के उपायों की जानकारी दी। हेलोनिक्स कम्पनी की सीएसआर परियोजना के तहत स्किल ट्रेनिंग ले रहे विद्यार्थियों के लिए एमटीपी चैरिटेबल सोसायटी की ओर से गौरैया जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों से मेहंदी, अमरूद, नींबू, कनेर, बोगनवेलिया, हरसिंगार, मधुमालती, चमेली, अनार और मोतिया जैसे पौधे लगाने की अपील की, जो गौरैया को सुरक्षित आवास और विश्राम स्थल प्रदान करते हैं। समिति के अध्यक्ष विनय गर्ग ने कहा कि गौरैया के संरक्षण के लिए समाज को जागरूक होना बेहद जरूरी है, अन्यथा आने वाली पीढ़ियां इस पक्षी को देख नहीं पाएंगी। इस मौके पर आलोक श्रीवास्तव, प्रदीप उपाध्याय, शिवम वर्मा, मनीषा, प्रवेश, सोहन, देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें