बहादराबाद। कोतवाली बहादराबाद के क्षेत्र की एक काॅलोनी में चोर ने चोरी कर ली। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता प्रभाकर कश्यप निवासी जियापोता ने तहरीर देकर बताया कि बीते मंगलवार रात श्रीराम एन्क्लेव कॉलोनी, अत्मलपुर बौंगला स्थित उनके ऑफिस से गैस सिलेंडर, एलईडी, इन्वर्टर बैटरी सहित अन्य सामान चोरी हो गया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।