फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी शिवानंद ने फिर त्यागा जल

Fri, 29 May 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा में खनन किए जाने की सूचना पर मातृसदन परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद ने बृहस्पतिवार से फिर जल लेना बंद कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन गंगा की अनदेखी कर रही है। जब तक खनन बंद नहीं किया जाता वह जल नहीं लेंगे।
विज्ञापन


सुबह मातृसदन में आयोजित पत्रकारवार्ता में स्वामी शिवानंद ने कहा कि रात में उन्हें सूचना मिली की गंगा में बड़े पैमाने पर खनन हो रहा है। तुरंत इसकी सूचना उन्होंने शासन-प्रशासन को दी। लेकिन खनन बंद करने की कार्रवाई की जानकारी उन्हें किसी अधिकारी की ओर से नहीं दी गई।

जिसके चलते उन्होंने बृहस्पतिवार सुबह से पानी पीना बंद कर फिर से तपस्या शुरू कर दी है। आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन खनन बंद करने में दिलचस्पी नहीं ले रहा है। प्रशासन बार-बार उन्हें खनन बंद करने के झूूठे आश्वासन दे रहा है। देर शाम तक भी कोई प्रशासनिक अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खनन बंद कराने के संबंध में भी कोई बात करने नहीं आया। उन्होंने कहा कि जब तक गंगा में पूरी तरह खनन बंद नहीं किया जाता वह पानी नहीं पिएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें