- हरिद्वार विकास समिति के स्थापना दिवस पर उपाध्यक्ष ने की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 34 और 41 में सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे। बच्चों के लिए स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। हरिद्वार विकास समिति के स्थापना दिवस पर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह की ओर से यह घोषणा की गई।
उन्होंने पौधारोपण करने के बाद छात्र-छात्राओं से भी पर्यावरण को सुरक्षित करने का आह्वान किया। कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए बच्चे एक-एक पौधा जरूर लगाएं। कहा कि हरिद्वार विकास समिति और प्राथमिक विद्यालयों की हर संभव मदद की जाएगी।
समिति के अध्यक्ष रवि बाबू शर्मा ने पिछले चार वर्षों में किए गए कार्यों और आगे की भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सपना, नागेंदर सक्सेना, भाजपा मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, गौरव भारद्वाज, वेदांत शर्मा, लव दत्ता उपाध्याय, दिनेश पांडेय, राघव मित्तल, जतिन सोढ़ी, मोहित गर्ग, ईशान शर्मा, संदीप कुमार, आशीष राघव, रोबिन, शशांक सिखौला, रोहित शुक्ला, सौरभ भारद्वाज, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।