हरिद्वार। नलोवाला में पिछले चार साल से चल रहा स्टोन क्रशर को नायब तहसीलदार ने सील कर दिया है। साथ ही वहां खनीज सामग्री के भंडारण को भी सील कर दिया है। तहसीलदार ने सीलपर छेड़खानी करने पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। वहीं स्टोन क्रशर को बंद कराने की मांग को लेकर आंदोलनरत ग्रामीणों ने अनशन समाप्त कर दिया।
स्टोन क्रशर को बंद कराने के लिए ग्रामीण कई दिन से आंदोलन कर रहे थे। पहले धरना-प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया था। खनन की विभाग की जांच में स्टोन क्रशन को अवैध पाया गया। खनन विभाग की रिपोर्ट के बाद तहसील प्रशासन हरकत में आया। शनिवार को तहसीलदार दिनेश मोहन उनियाल मौके पर पहुंचकर ने क्रशर को सील कर दिया। इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों का अनशन भी समाप्त कर दिया गया। इससे पहले शनिवार को ही तहसीलदार दिनेश मोहन उनियाल और लेखपाल विजय पाल ग्रामीणों के बीच पहुंचे और अनशन समाप्त करने का आग्रह किया था। अनशनकारियों ने क्रशर को सील करने की बात कही। जिसके बाद तहसीलदार ने क्रशर को सील किया। तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि क्रशर पर पड़ा अवैध भंडारण व मशीनों को भी नहीं छेड़ने दिया जाएगा। छेड़छाड़ करने वालें पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नजर हसन अंसारी, नौशाद, मुस्तकीम, फरियाद, शफीक, रोशनदीन, ने अनशनकारियों को अपना समर्थन दिया। इस मौके पर मुमताज अली, बिक्कू भडाना, इरफान, रियाज अली, नवाबदीन, सफी लोदा पीली, इंतजार अली आदि मौजूद थे।