फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गृहभेदन कर संपत्ति कब्जाने की कोशिश, सर्राफा कारोबारी सहित चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मेहतान में अवैध तरीके से पड़ोसी के मकान की दीवार तोड़कर अंदर तक कॉलम का निर्माण कर कब्जा करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सर्राफा कारोबारी और उसके तीन पुत्रों के खिलाफ गृहभेदन कर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, दीवार तोड़कर निर्माण कार्य करने, धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, पुनीत कंसल पुत्र अनिल कंसल निवासी मोहल्ला मेहतान, ज्वालापुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले विपिन मित्तल, उसके पुत्र अमन मित्तल, अंचल मित्तल और अंकुर मित्तल मैसर्स अंकुर ज्वेलर्स, सर्राफा बाजार ज्वालापुर से जुड़े हैं। इन लोगों ने उसकी संपत्ति पर कब्जा करने की नीयत से ढाई मंजिला बने मकान की पिछली दीवार तोड़ दी। अपने निर्माणाधीन भवन के बीम व कॉलम उसकी संपत्ति में बना दिए।



आरोप है कि यह कार्य सुनियोजित तरीके से उसकी संपत्ति पर अवैध कब्जा करने के उद्देश्य से किया गया। इस दौरान उसकी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया गया।



पुनीत कंसल ने बताया कि इस मामले में पूर्व में भी कोतवाली में शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद इन लोगों ने ये कार्य जारी रखा। आरोप लगाया कि संबंधित लोगों के पास लाइसेंसी हथियार हैं और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। ऐसे में उन्हें और परिवार को जान-माल का खतरा बना हुआ है। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें