फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar : कलियर में छापा मारने पहुंची सीजीएसटी टीम पर हमला, इंस्पेक्टर की तहरीर पर 12 के खिलाफ मुकदमा

Thu, 08 Feb 2024 12:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार

सार

छापे की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण और सुराज संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि टीम पर जानलेवा हमला किया गया।
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिरान कलियर में भगवानपुर बाईपास पर बेड़पुर चौक के पास बुधवार को सीजीएसटी की टीम ने औचक छापा मारा। छापे की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण और सुराज संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि टीम पर जानलेवा हमला किया गया।

विज्ञापन


सीजीएसटी निरीक्षक देहरादून मंजीत कुमार की तहरीर के आधार पर दो नामजद समेत करीब 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले और सरकारी कार्य में बाधा व गाली-गलौज के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह कार से पहुंची सीजीएसटी की टीम ने बेडपुर चौक के पास स्थित अलिशा ट्रेडर्स पर छापा मारा। सूचना पर सुराज सेवा दल के सदस्य और अन्य मौके पर पहुंच गए। उन्होंने टीम पर 20 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


सीजीएसटी निरीक्षक देहरादून मंजीत कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपी मोहम्मद इंतजार और उसके एक साथी जिसके मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था, उन्हें पीछे से आकर पकड़ लिया। दोनों ने जान से मारने की नीयत से उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

उनके दाहिने हाथ पर गुम चोट और बाएं पैर के ऊपर थोड़ी चोट आई है। आरोप है कि दोनों ने उनका गला भी दबाया। फिर टीम के सदस्यों ने बाहर से शोर मचाया और अंदर आए तो आरोपियों ने उन्हें छोड़ दिया।

थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि अलीशा ट्रेडर्स स्वामी मुहम्मद इंतजार, सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश जोशी और करीब 12 अन्य साथियों के खिलाफ गला दबाकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व टीम के अन्य साथियों के साथ गाली-गलौज करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिय गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें