फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने डीएम से पूछा एटीएम कोड

Wed, 10 Aug 2016 12:13 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। आए दिन फोन पर साइबर ठग अपने आपको बैंकों का प्रतिनिधि बताकर एटीएम कार्ड पर गुप्त कोड पूछकर लोगों को लाखों का चुना लगाते हैं। पुलिस भी इन्हें दबोचने में अधिकतर बार नाकाम साबित होती है, क्योंकि ये लोग दूसरे स्टेट और अलग-अलग नंबर से ऑपरेट करते हैं। ये नंबर भी फर्जी आईडी पर होते हैं। मंगलवार को एक ऐसा ही फोन हरिद्वार के डीएम हरबंस सिंह चुघ की पत्नी अवनीत चुघ के मोबाइल पर आया। एटीएम कार्ड का गुप्त कोड पूछ रहे व्यक्ति से जब डीएम ने बात की तो वह अभद्रता करने लगा। डीएम की ओर से अज्ञात के खिलाफ हरिद्वार कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मंगलवार सुबह एक अंजान नंबर से डीएम की पत्नी के मोबाइल पर फोन आया। अपने आप को रिजर्व बैंक का प्रतिनिधि बताते हुए फोन करने वाले ने कहा कि एटीएम कार्ड अपडेट किए जा रहे हैं। इसलिए वे अपना गुप्त कोड बता दें। उन्होंने फोन पति हरबंस सिंह चुघ को थमा दिया। डीएम ने जब फोन करने वाले से उद्देश्य जानना चाहा तब वह अभद्रता करने लगा। इस पर डीएम ने उसे अपना परिचय देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी तो उसने फोन काट दिया। जिलाधिकारी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अमर उजाला अलर्ट ------ कभी भी बैंक किसी से उसका खाता नंबर अथवा एटीएम का कोड नहीं पूछते हैं। अगर ऐसा फोन आए तो किसी भी सूरत में बैंक खाता संबंधी जानकारी ना दें। साइबर क्रिमिनल कभी एटीएम खराब होने, बंद होने अथवा नया एटीएम जारी करने के नाम पर जानकारी मांगते हैं। आपकी जानकारी के आधार पर आपके खाते से रकम दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें