फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 10 हजार की रिश्वत लेते हुए महिला अपर उप निरीक्षक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- रानीपुर कोतवाली में है तैनात, शहर कोतवाली क्षेत्र में पकड़ी गई
विज्ञापन


- लेनदेन के विवाद में समझौते के नाम पर मांगी थी 10 हजार की रिश्वत
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली में तैनात महिला अपर उप निरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस की टीम ने शनिवार को शहर कोतवाली के मायापुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पितृ अमावस्या के चलते उसकी ड्यूटी इस क्षेत्र में लगी थी। आरोप है कि लेनदेन के विवाद में समझौते कराने के नाम पर ड्यूटी प्वाइंट पर ही बुलाकर उसने एक पक्ष से पैसे मांगे, जहां विजिलेंस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। घंटों पूछताछ के बाद टीम उसे अपने साथ देहरादून लेकर रवाना हो गई।
विज्ञापन

सतर्कता विभाग (विजिलेंस) के अनुसार, एक व्यक्ति ने विभाग के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि रानीपुर कोतवाली में तैनात महिला एएसआई सोनिया टाकिया उनसे लेनदेन के विवाद के मामले को निपटाने की एवज में 10 हजार की मांग कर रही हैं। विजिलेंस ने जांच कराई तो प्रारंभिक तौर पर बात सही पाई गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सतर्कता, सेक्टर देहरादून के निर्देश पर ट्रैप टीम गठित की गई। टीम ने शिकायतकर्ता को साथ लेकर शनिवार को महिला एएसआई को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
विज्ञापन

आरोप है कि मायापुर क्षेत्र में एएसआई के ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचने के बाद शिकायकर्ता ने जैसे ही रकम पकड़ाई तो पीछे से विजिलेंस की टीम ने आकर महिला दरोगा को पकड़ लिया। कई घंटों तक चली पूछताछ के बाद दरोगा के घर पर पहुंचकर भी जांच की गई। इसके बाद टीम उसे अपने साथ ले गई। जहां, रविवार को उसे विजिलेंस की अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें