कलक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 से प्रभावित सार्वजनिक चालकों/परिचालकों/क्लीनरों को आर्थिक सहायता प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
हरिद्वार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल ने आर्थिक सहायता प्रमाण पत्र वितरण के दौरान बताया कि जनपद के कुल 3347 लाभार्थियों को दो-दो हजार रुपये प्रति लाभार्थी के हिसाब से 66 लाख 94 हजार की प्रथम किस्त दी गई। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से प्रभावित सार्वजनिक के चालकों/परिचालकों/क्लीनरों को पांच और किस्तें अलग-अलग अंतराल पर दी जाएंगी। इस मौके पर ममता, नितिन कुमार यादव, प्रीतम सिंह, अनूप कुमार, चरण सिंह, रविंद्र कुमार शर्मा, गुरुदीप, प्रदीप चौहान, शौकीन अंसारी, हसन अहमद, संत कुमार, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार आदि को आर्थिक सहायता के प्रमाण पत्र वितरित दिए गए। इस मौके पर एआरटीओ मनीष तिवारी, सुरेंद्र सिंह, एसबीआई ब्रांच मैनेजर संजय, ऑल इंडिया मोटर टांस्पोर्ट कांग्रेस के अध्यक्ष डीएस मान, पंचपुरी ऑटो विक्रम महासंघ के महामंत्री आदेश पंडित, राजेश भट्ट, संजय कुमार, राम कुमार आदि मौजूद रहे।