फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम सीएम का हमला: बोले-जनता मोदी और बीजेपी के साथ, कॉकरोचों की बात करने का फायदा नहीं, विपक्ष कर रहा तमाशा

Sun, 11 Oct 2026 02:59 AM IST
Digvijay Singh माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार

सार

हालिया चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों की जीत पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार जो भी काम करेगी, वह निश्चित रूप से अच्छा ही होगा। 
 
विज्ञापन
असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हालिया चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों की जीत पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार जो भी काम करेगी, वह निश्चित रूप से अच्छा ही होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के साथ है, क्योंकि जनता विकास का समर्थन करती है।

विज्ञापन


हिमंत बिस्वा सरमा शनिवार को प्रसिद्ध नारायणी शिला में पहुंचकर अपने पितरों के निमित्त तर्पण श्राद्ध किए। वह निरंतर 12 वर्षों से इसी स्थान पर आकर यह अनुष्ठान पं. मनोज त्रिपाठी की मौजूदगी में संपन्न करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जनता कांग्रेस के साथ होती, तो कांग्रेस चुनाव जीतने का प्रयास करती। उनके अनुसार, कांग्रेस चुनाव हारने के बाद सरकार को ब्लैकमेल करने की कोशिश करती है। उन्होंने विपक्ष के बड़े आंदोलन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन लोगों के बारे में बात करने का कोई फायदा नहीं, जो खुद को कॉकरोच कहते हैं।

असम सीएम ने कहा कि हमें उन लोगों की बात करनी चाहिए जो खुद को युवा और युवा शक्ति बताते हैं। उन्होंने विपक्ष के आंदोलनों में शामिल लोगों की संख्या पर भी सवाल उठाया। कहा कि भारत में 140 करोड़ जनता है, लेकिन विपक्ष के साथ कितने लोग गए हैं, यह विचारणीय है। हिमंत बिस्वा सरमा ने विपक्ष के एकजुट होने के प्रयासों को केवल एक तमाशा बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष तब ऐसा तमाशा करता है, जब वे पूरी तरह से हताश हो जाते हैं। उनके सामने कोई ठोस विकल्प नहीं होता और लोगों में उनका सम्मान भी नहीं होता।
विज्ञापन


उन्होंने इस तरह के विरोध प्रदर्शनों को महत्वहीन बताया। कहा कि विपक्ष की ऐसी कोशिशों से सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार को लगातार जनता का काम करते रहना चाहिए। ऐसा करने से जनता अपना आशीर्वाद देती रहेगी और समर्थन बनाए रखेगी। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि इन सब बातों से कोई खास फर्क नहीं पड़ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें