पथरी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान पथरी विस्थापित राणा चौक से बंगला बस्ती तिराहा वन विभाग की चौकी के पास से दीपांशु निवासी घिस्सुपुरा को पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।