फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: चार लोगों पर हमला करने करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर चार लोगों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार इब्राहिमपुर निवासी सोनू ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि शाम को वह अपने खेत में गया था। खेत में पानी लगाने की महबूब की बारी थी। उसने महबूब से पूछकर अपने खेत में पानी लगा रहा था। आरोप है कि गांव के रहने वाले अशोक, जॉनी, अशोक, शुभम ने पानी जबरदस्ती अपने खेत में बांध लिया। विरोध करने पर उसके साथ लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया और उसके हाथ-पैर रस्सी से बांधकर चले गए। उसने मुश्किल से रस्सी खोलकर अपनी जान बचाकर भाग आया। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें