फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारबंद बदमाशों ने पुजारी को बंधक बनाकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव कटारपुर स्थित शिव मंदिर में सोमवार की रात को हथियारबंद बदमाशों ने मंदिर के पुजारी को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाशों ने पुजारी के कमरे में आग लगा दी। अंदर रखा सामान जल गया। एक लाख की नकदी और मोबाइल फोन लूटकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कटारपुर में गांव के बाहर शिव मंदिर है। मंदिर में ओमकार पुरी पिछले करीब 15 साल से पुजारी हैं। वह मंदिर परिसर में बने एक कमरे में रहते हैं। सोमवार की रात वह मंदिर से पूजा अर्चना करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। कमरे में आराम करने के लिए वह लेटे ही थे। इसी बीच रात करीब 11 बजे चार हथियारबंद बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे हुए पुजारी के कमरे में अंदर घुस गए। मंदिर के बगीचे से आय की करीब एक लाख की धनराशि और पुजारी का मोबाइल फोन लूट लिया।
पुजारी ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीणों मौके पर पहुंचे और उन्हें कमरे से बाहर निकाला। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष पवन डिमरी व फेरूपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी लेने के साथ ही सभी इलाकों में नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया। लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष पवन डिमरी ने बताया कि शिव मंदिर के पुजारी ओमकार पुरी की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें