फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेष संक्रांति स्नान पर भी नहीं दिखी भीड़

Fri, 15 Apr 2016 12:09 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
फीका रहा स्नान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। अर्द्धकुंभ का नौवां मेष संक्रांति स्नान पर भी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई नहीं दी। बैशाखी पर कम श्रद्धालुओं के पहुंचने से उम्मीद जताई जा रही थी कि मेष संक्रांति के दिन ज्यादा लोग स्नान के लिए पहुंच सकते हैं। बृहस्पतिवार को हरकी पैड़ी समेत सभी घाटों पर स्नान करने वालों की संख्या काफी कम रही।  
विज्ञापन

मेष संक्रांति का स्नान सुबह चार बजे से ही शुरू हो गया था। दोपहर बाद तक श्रद्धालु स्नान के लिए आते रहे लेकिन उनकी संख्या उम्मीद से काफी कम थी। हरकी पैड़ी, ब्रह्मकुंड, सुभाषघाट आदि घाटों पर श्रद्धालु काफी कम नजर आए। शहर में मेले जैसा कोई नजारा देखने को नहीं मिला। सारे रास्ते, पार्किंग स्थल खाली ही पड़े रहे। भीड़ नहीं होने के कारण पुलिसकर्मी भी खाली ही खड़े रहे। यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए बनाई गई पुलिस की सारी कार्ययोजना अमल ही नहीं हो सकी। अब प्रशासन अर्द्धकुंभ मेले के 22 अप्रैल को होने वाले अंतिम स्नान का इंतजार कर रहा है। मेलाधिकारी एसए मुरुगेशन, आईजी जीएस मर्तोलिया, जिलाधिकारी एचएस चुघ और एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस, एसएसपी मेला जगतराम जोशी समेत सभी अधिकारी दोपहर तक हरकी पैड़ी क्षेत्र में रहे। स्नान जोर नहीं पकड़ने पर वे भी लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें