हरिद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के जिला अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से अनुज गुप्ता को हरिद्वार विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने ने विश्वास व्यक्त किया कि अनुज गुप्ता पार्टी की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को मजबूत करेंगे। विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक और राजनीतिक गतिविधियों को गति देंगे। नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी अनुज गुप्ता ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल ने मुझे हरिद्वार विधानसभा प्रभारी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर जो विश्वास व्यक्त किया है, कहा कि यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि, हरिद्वार की जनता की सेवा का दायित्व है।