फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलों की नगरी में बन रहा एक और पुल

Sat, 22 Oct 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
Om shaped bridge designed irrigation dam near Kothi map. - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलों की नगरी के नाम से विख्यात हरिद्वार में एक और पुल बनने जा रहा है। यूपी सिंचाई विभाग डाम कोठी के पास एक और पुल बना रहा है। विदेशों की तर्ज पर बनाया जा रहा यह पुल नगर का 53 वां पुल होगा। गंगहर बंदी के दौरान इन दिनों पुल की नींव बनाने का काम शुरु कर दिया गया है। जल्द ही पुल तैयार  होने की उम्मीद है।

हाईवे चौड़ीकरण से इन दिनों शहर में वैसे तो कई पुलों का निर्माण चल रहा है लेकिन इससे अलग भी यूपी सिंचाई विभाग की ओर से शंकराचार्य चौक के पास एक नया पुल बनाया जा रहा है।  गंगनहर पर करीब 75 मीटर का यह पुल सामान्य पुलों की अपेक्षा हटकर बनेगा। ओम की आकृति वाले इस पुल से आध्यात्म और पर्यटन की झलक दिखेगी। इस पुल में रंगबिरंगी लाइटों के साथ ही म्यूजिकल फव्वारे भी लगाए जाएंगे। इसका डिजाइन विदेशी विशेषज्ञों की मदद से तैयार कराया गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों की मानें तो यह पुल सिडनी, सिंगापुर और ब्रिटेन आदि के पुलों की तरह होगा।  
उत्तरी खंड गंगनहर रुडक़ी के अधिशासी अभियंता सीबी यादव ने बताया कि करीब सात करोड़ की लागत से बन रहे इस पुल के निर्माण में दो करोड़ रुपये का सिविल तथा पांच करोड़ का मैकेनिकल वर्क कराया जाएगा।
विज्ञापन


 अभी हैं हरिद्वार में 52 पुल
हरिद्वार में अब तक 52 पुल हैं। इनमें से छह पुल तो इसी साल के शुरू में अर्द्धकुंभ के दौरान बनाए गए थे जबकि कई पुल हाईवे के चौड़ीकरण के अंतर्गत बनाए जा रहे हैं। अधिशासी अभियंता सीबी यादव ने बताया कि हरिद्वार जिले में गंगनहर के ऊपर बने दस पुल जर्जर हो चुके हैं। उनके बारे में भी कार्ययोजना बनाई जा रही है। इन पुलों के पुनर्निर्माण के लिए जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर ऐसी कार्ययोजना बनाई जा रही है ताकि ठीक होने वाले पुलों को दुरुस्त किया जा सके ओर जो नए बने हैं उनके लिए यूपी शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें