फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: प्रेम विवाह से नाराज युवती के परिजनों ने युवक के पिता के पैर तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। थाना क्षेत्र के बुक्कनपुर गांव में प्रेम विवाह करने से नाराज युवती के परिजनों ने युवक के पिता की पिटाई कर दी। हमले में उनके दोनों पैरों की हड्डियां टूट गईं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गांव बुक्कनपुर निवासी अंकुश पुत्र स्वराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके भाई अंशु ने गांव की ही युवती से प्रेम विवाह किया है। इस विवाह से निकिता के परिजन नाराज चल रहे हैं और लगातार परिवार को धमकाने के साथ झगड़ा कर रहे हैं। हालात ऐसे बन गए कि परिवार को अपना घर छोड़कर इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। 27 जनवरी की शाम करीब चार बजे उसके पिता स्वराज अपने खेत में फसल देखने गए थे।

आरोप है कि युवती के पिता रतन सिंह, भाई आशीष समेत कई लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने पिता को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। आरोप है कि बलकटी की मूठ से दोनों पैरों पर वार किया, जिससे हड्डियां टूट गईं। शोर मचाने पर सभी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजन घायल स्वराज को सरकारी अस्पताल हरिद्वार ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें