एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में फ्रेशर पार्टी ‘प्रारंभ-2026‘ कल्चरल क्लब की ओर से कराई गई। इसमें संस्थान के नव प्रवेशी छात्रों का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम नए छात्रों के लिए कॉलेज जीवन की एक यादगार शुरुआत है। यह उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर देता है। प्राचार्य डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम उद्देश्य छात्रों को संस्थान की संस्कृति से परिचित कराना है ताकि छात्र-छात्राएं अनुशासन में रहकर पढ़ाई करें। वाणिज्य विभाग से मिस फ्रेशर एंजल गर्ग, मिस्टर फ्रेशर लक्की सैनी, मिस पर्सनैलिटी आयुषी, मिस्टर पर्सनैलिटी कृष्णा शर्मा, मिस टैलेंट हर्षिता रावत, मिस्टर टैलेंट वासु अरोड़ा को घोषित किया गया। विज्ञान विभाग से मिस फ्रेशर स्वार्णिका, मिस्टर फ्रेशर विकांसु, मिस पर्सनैलिटी टीना चौधरी, मिस्टर पर्सनैलिटी रिंकु, मिस टैलेंट स्नेहा मौर्या, मिस्टर टैलेंट गौरव बने। कला और मानविकी विभाग से मिस फ्रेशर कशिश, मिस्टर फ्रेशर अभिमन्यु, मिस पर्सनैलिटी सोनिया, मिस्टर पर्सनैलिटी रिद्म, मिस टैलेंट पुण्याक्षी, मिस्टर टैलेंट लक्की को चुना गया।