सिडकुल। अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना बुधवार को भी जारी रहा। कलेक्ट्रेट परिसर में डटी कार्यकर्ता अपनी मांगों के लिए पिछले 11 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रही हैं। इसी बीच उन्होंने विरोध रैली भी निकाली थी। इस दौरान उपाध्यक्ष निर्देश धीमान ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कार्यकर्ता धरने पर बैठी हैं, लेकिन, सरकार सुध नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक वह धरना प्रदर्शन जारी रखेंगी। इस मौके पर हितेश चौहान, कविता, किरण, बिंदिया, पूनम रानी, लक्ष्मी, नीरा देवी, रानी आदि मौजूद रहे। संवाद