फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कांवड़ यात्रा में मां से बिछड़ी मासूम को सकुशल मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान बिछड़ी एक पांच वर्षीय बच्ची को बहादराबाद पुलिस ने कुछ ही घंटों में सकुशल ढूंढकर उसकी मां को सौंप दिया। मां अपनी बेटी को वाहन में सोता छोड़कर आराम करने चली गई थी। कुछ देर बाद बच्ची को न पाकर मां ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने तुरंत वायरलेस नेटवर्क और चेक पोस्टों को अलर्ट किया। भीड़ में तलाश अभियान चलाया गया। कुछ ही घंटों में बच्ची टोल प्लाजा बहादराबाद के पास एक पिकअप वाहन में सुरक्षित सोती हुई मिली। बेटी को पाकर मां भावुक हो गई। क्षेत्राधिकारी संजय चौहान ने भीड़भाड़ वाली जगहों पर बच्चों का ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चा बिछड़ने पर तुरंत पुलिस या डायल 112 पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें