फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हरिलोक तिराहे से संस्कृत अकादमी तक बनेगा एलिवेटेड हाईवे, नवंबर से शुरू होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मनगरी हरिद्वार को वर्षों पुरानी भीषण यातायात जाम की समस्या से अब जल्द ही मुक्ति मिलने वाली है। राष्ट्रीय राजमार्ग-334 (दिल्ली–हरिद्वार) पर बढ़ते यातायात दबाव को कम करने और नागरिकों की सुविधा के लिए सीतापुर-ज्वालापुर रेड लाइट से लेकर संस्कृत अकादमी (हरिलोक तिराहा) तक एलिवेटेड हाईवे का निर्माण कार्य नवंबर से शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन


एलिवेटेड हाईवे का निर्माण दस करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। ये लगभग 800 मीटर का होगा। यह हाईवे छह लेन का बनाया जाएगा। इसमें हरिलोक तिराहे पर ट्रैफिक सुविधा के लिए बड़ा जंक्शन भी बनाया जाएगा। तिराहे पर गोल चक्कर का भी निर्माण किया जाएगा। स्थानीय यातायात के लिए अंडर पास का निर्माण भी किया जाएगा ताकि स्थानीय यातायात व्यवस्था व्यवस्थित ढंग से चलती रहे।

हरिद्वार के सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि यह महत्वपूर्ण परियोजना रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आदेश चौहान की लगातार पहल और क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग का परिणाम है। सांसद रावत ने जानकारी दी कि यह एलिवेटेड हाईवे न केवल हरिद्वार में जाम की पुरानी समस्या का स्थाई समाधान करेगा बल्कि ज्वालापुर, राजलोक चौक, हरिलोक, ग्रीन वैली कॉलोनी, श्रीराम फ्लाई ओवर और संस्कृत अकादमी जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में भी यातायात को सुगम, सुरक्षित और निर्बाध बनाएगा।
विज्ञापन


सांसद ने इस परियोजना को स्मार्ट हरिद्वार और सुरक्षित आवागमन की दिशा में एक अहम मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि यह हरिद्वार की समग्र यातायात व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार का मार्ग प्रशस्त करेगी।

दस करोड़ से बहादराबाद में भी बनेगा फ्लाईओवर

दस करोड़ रुपये से बहादरबाद में भी फ्लाईओवर बनेगा। हाईवे के विस्तारीकरण के कार्य भी किए जाएंगे। इससे बहादराबाद में भी फ्लाईओवर बनने से लोगों के आवागमन की सुविधा सुलभ होगी। ख्याति ढाबे के निकट बनने वाले फ्लाईओवर से बहादराबाद क्षेत्र में हाईवे पर लगने वाले जाम की समस्या दूर हो जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि ये निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होगा।
एलिवेटेड हाईवे का निर्माण होने से धर्मनगरी में आने वाले यात्रियों को फायदा होगा। उन्हें जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। व्यापारियों के लिए भी ये मिल का पत्थर साबित होगा। -विपिन गुप्ता, व्यापारी

सरकार की ओर से एलिवेटेड हाईवे का निर्माण धर्मनगरी के लिए जनता के लिए राहत लेकर आएगा। ये शहर के विकास में चार-चांद लगाएगा। इससे सरकार को आभार व्यक्त किया जाता है। -राजन मेहता, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें