फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कब्जेदार-प्रशासन आमने-सामने, नहीं रुकी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो :
विज्ञापन

- कुंभ मेले की तैयारियों के बीच चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़कें साफ हुईं
- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में फिर शुरु कराई कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। कुंभ मेले के सफल आयोजन की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई फिर से तेज कर दी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में एक बड़ा अभियान चलाया गया। इस दौरान वाल्मीकि चौक से मंशा देवी मार्ग तक सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। इस बीच कब्जेदार और प्रशासन कई बार आमने-सामने हुए लेकिन अभियान रुका नहीं। कार्रवाई के दौरान तमाम वह अतिक्रमण हटाए गए जिन्होंने आधी सड़क तक सामान फैला रखा था।
अभियान में जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम शामिल थी। टीम ने सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इससे सड़क मार्गों को अतिक्रमण मुक्त किया गया। आवागमन सुचारु हो सके इसके लिए मजिस्ट्रेट ने मौके पर कब्जेदारों को हिदायत भी दी।
विज्ञापन

कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके साथ ही कुंभ मेले के लिए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी ने स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से निर्धारित पीली पट्टी के बाहर कोई भी फड़, ठेली या अन्य सामान नहीं रखा जाएगा। ऐसा पाए जाने पर संबंधित सामान जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
दुकानदारों और फड़-ठेली संचालकों को चेतावनी
सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी ने सभी दुकानदारों और फड़-ठेली संचालकों से अपील भी की। उन्होंने कहा कि वे अपना सामान निर्धारित सीमा के भीतर ही रखें। प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सार्वजनिक स्थानों पर कोई अवैध कब्जा न हो। सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी ने कहा कि शहर में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन किसी भी कीमत पर अवैध कब्जों को बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें