फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: चोरी की तीन मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Apr 2026 05:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिलों के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। आरोपी सुधांशु को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि वाहन चोरी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार की सुबह टीम नवोदय नगर चौक पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार युवक से पुलिस ने पूछताछ की। आरोपी ने अपना नाम सुधांशु निवासी ग्राम मुकरपुर गुर्जर थाना हीमपुर दीपा, बिजनौर हाल महादेवपुरम रावली महदूद सिडकुल बताया। उसने दो अन्य मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का भी खुलासा किया।उसकी निशानदेही पर आईटीआई कॉलेज से पुलिस लाइन तिराहा मार्ग के पास से दो और चोरी की बाइक बरामद की गई। एसओ अजय शाह ने बताया कि सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें