फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown Uttarakhand: नहीं मिली एंबुलेंस, कंधों पर ही ले जानी पड़ी अर्थी

Fri, 10 Apr 2020 11:38 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते अर्थी को श्मशान घाट तक पहुंचाने के लिए वाहन तक नसीब नहीं हुआ। अर्थी को कनखल श्मशान घाट तक कंधों पर ले जाने के लिए परिजन मजबूर रहे। लॉकडाउन का दूसरा असर यह रहा कि यात्रा में भी लोग शामिल नहीं हो सके।

विज्ञापन


मध्य हरिद्वार निवासी विक्की सैनी के पिता का शुक्रवार को निधन हो गया था। शाम चार बजे सेवा समिति का शव वाहन मंगाने के लिए फोन किया, लेकिन लॉकडाउन के चलते चालक ने आने से इनकार कर दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य समितियों के शव वाहनों को फोन किया तो किसी ने रिसीव तक नहीं किया। विक्की सैनी ने बताया कि परिजन आसपास के अस्पतालों से एंबुलेंस लाने के लिए पहुंचे, लेकिन सभी ने इनकार दिया।

न्यू हरिद्वार के अस्पताल संचालकों ने एंबुलेंस देने का आश्वासन दिया, लेकिन जब शव को लेकर वहां पर पहुंचे तो एंबुलेंस नहीं मिली और डॉक्टर ने फोन रिसीव नहीं किया। इससे निराश लोग अर्थी को कनखल श्मशान तक कंधों पर ही ले जाने को मजबूर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें