ज्वालापुर से सटे गांव सीतापुर के राष्ट्रीय इंटर कालेज में गणतंत्र दिवस पर डा. भीमराव अंबेडकर के कथित अपमान पर ज्वालापुर पुलिस ने प्रधानाचार्य सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कालेज के एक छात्र ने कोतवाली में तहरीर देकर बाबा साहेब की फोटो का अपमान करने और अपना भाषण फाड़ने का आरोप लगाया था।
छात्र अंशुल ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप गया था कि गणतंत्र दिवस के मौके पर वह भाषण दे रहा था। इसी दौरान जब उनसे बाबा साहेब पर बात रखनी चाहिए तो उसके हाथ से माइक छीन लिया गया व भाषण फाड़ दिया। उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। छात्र ने बाबा साहेब के फोटो का भी अपमान करने का आरोप लगया। मामले की जानकारी मिलने पर एक पक्ष लोगों ने कालेज परिसर के बाहर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। हंगामा की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचर मामले को शांत कराया था। रविवार को पुलिस ने छात्र की लिखित शिकायत पर प्रधानाचार्य सहित दीपक चौहान और मनिंदर कौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ज्वालापुर कोतवाली निरीक्षक नवीन सेमवाल ने बताया कि प्रधानाचार्य सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु का दी गई है।