फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोडा की युवती ने फांसी लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा की एक युवती ने मंगलवार को फांसी पर लटककर जान दे दी। बताया जाता है कि युवती एक युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। युवक के मोबाइल फोन पर आई एक फोन कॉल को लेकर हुए विवाद के बाद युवती ने यह कदम उठाया। पुलिस का कहना कि युगल कुछ समय बाद शादी करने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

एसओ सिडकुल प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि देवनगर रावली महदूद में एक युवती के फांसी लगा लेने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दुपट्टे के फंदे के सहारे लटक रहे युवती के शव को नीचे उतारा। मृतका की पहचान दीपा (24) पुत्री मुकुंद सिंह, निवासी जगीरा पैसिया पल्ट अल्मोड़ा हाल निवासी देवनगर रावली महदूद के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार मृतका सिडकुल की एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत थी। बीते सोमवार की रात उसका युवक से मोबाइल फोन पर आई एक कॉल को लेकर विवाद हुआ था। सुबह के वक्त युवक कंपनी में ड्यूटी पर चला गया, लेकिन वह नहीं गई। ड्यूटी पर जाने के बाद युवक ने उसे कई दफा फोन कर संपर्क करना चाहा, लेकिन कॉल रिसीव न होने पर वह कमरे पर लौटकर आया। देखा कि दीपा का शव पंखे पर फंदे से झूल रहा था। एसओ ने बताया कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे और एक साल से साथ रह रहे थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें