फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार के लिए केवल दो वाहनों की अनुमति

Fri, 18 Dec 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जिला पंचायत सदस्य चुनाव के लिए प्रत्याशियों को केवल दो वाहनों की अनुमति दी गई है। इनमें से एक वाहन प्रत्याशी और दूसरी वाहन उनके समर्थकों के लिए रहेगा। लेकिन इसकी अनुमति के लिए भी प्रशासन ने जटिल प्रक्रिया रखी है। इससे प्रत्याशी एवं समर्थक परेशान हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए लक्सर, खानपुर, भगवानपुर और बहादराबाद ब्लाक के प्रत्याशियों के लिए चुनाव चिन्ह आवंटित हो चुके हैं। इनमें एक से 16 और 33 से 47 वार्ड तक के सदस्यों के लिए चुनाव प्रचार जोरशोर से चल रहा है। 33 से 47 वार्ड के लिए मतदान 22 दिसंबर और एक से 16 वार्ड के लिए मतदान 27 दिसंबर को होना है। चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्याशी एवं उनके समर्थक वाहनों की अनुमति लेने के लिए जिला पंचायत कार्यालय पहुंच रहे हैं। लेकिन वाहन की अनुमति प्रक्रिया लेने के लिए कड़े नियम रखने के चलते इन्हें पूरा कराना प्रत्याशियों के लिए मुश्किल हो रहा है।
इनसेट
यह कागज जमा करना जरूरी
चुनाव प्रचार के लिए वाहन अनुमति के लिए वाहन का पंजीकरण, वाहन बीमा, चालक का लाइसेंस, वाहन का परमिट, प्रदूषण प्रमाण पत्र की प्रति अनिवार्य की गई है। आवेदन के समय ऑरिजलन कागज साथ लाना जरूरी किया हुआ है।
विज्ञापन

वर्जन
चुनाव प्रचार के लिए उन्हीं वाहनों को अनुमति दी जा रही है जो निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों को पूरा कर रहे हैं। वाहन अनुमति के लिए क्या प्रक्रिया है। कौन-कौन से कागजात लाने जरूरी हैं उसकी सूची कार्यालय के बाहर चस्पा कर दी गई है।
एसएस शर्मा, निर्वाचन अधिकारी, जिला पंचायत।  
--------------
बसपा कार्यालय का उद्घाटन
हरिद्वार। जमालपुर कलां से बसपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी के कार्यालय का शुक्रवार को जगजीतपुर में शुभारंभ हुआ। बसपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि चुनाव में समर्थित प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होकर आएंगे। मौके पर योगेश कुमार, संजयसिंह, राजदीप, संदीप कुमार, अरुण कुमार, संदेश कुमार, रामेश्वर सिंह, प्रदीप कुमार, प्रशांत कुमार आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें